Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू कश्मीर में सेना के जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें जम्मू कश्मीर में सेना के जवान ने खुद को गोली मारी, मौत
, सोमवार, 6 मार्च 2017 (17:41 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तैनात सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।
 
9 दिन में सीमा पर तैनात जवान के आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला है। एक वरिष्ठ  सैन्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय रायफल्स के 35 वर्षीय सिपाही रोशन सिंह ने रविवार को पुंछ जिले में कृष्णाघाटी पट्टी में नियंत्रण रेखा के पास ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली।
 
पंजाब निवासी सिंह 14 साल पहले सेना में शामिल हुआ था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर  रही है। अधिकारी ने बताया कि सेना ने भी मामले की कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के आदेश दे दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर तैनात बीएसएफ के कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार ने 25 फरवरी को अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टाटा ने लांच किया टिआगो का नया मॉडल