Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जम्‍मू कश्मीर में बढ़ा ठंड का असर

हमें फॉलो करें जम्‍मू कश्मीर में बढ़ा ठंड का असर
, शनिवार, 14 जनवरी 2017 (16:46 IST)
श्रीनगर। कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों के कई स्थानों पर पारा नीचे चले जाने के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। इससे पहले यहां 21 दिसंबर को रात में सबसे कम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि रात का तापमान मौसम की इस समयावधि के दौरान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 5 साल के बाद शहर में पहली बार जनवरी की रात में इतनी सर्दी रही है। 2012 में श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
 
शुक्रवार रात ठंड के कारण शहर और अन्य जगहों पर पानी आपूर्ति पाइपों और यहां की मशहूर डल झील सहित विभिन्न जलाशयों में पानी जम गया। अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 14.4 डिग्री नीचे सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में लेह शहर जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 17.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि नजदीकी शहर कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार से बर्फबारी और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक सेना का घिनौना चेहरा, 100 पश्तून लड़कियों को अगवा कर बनाया सेक्स स्लैव