Publish Date: Mon, 08 May 2017 (07:55 IST)
Updated Date: Mon, 08 May 2017 (07:58 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी और उधमपुर जिलों की नदियों में सेना के 2 जवान और 2 असैन्य व्यक्ति डूब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 2 सैनिक शनिवार को शाम तवी नदी में नहाने के लिए गए थे। उधमपुर के कावा गांव में वे नदी में डूब गए।
उन्होंने कहा कि सेना ने एक खोज अभियान चलाया जिसके बाद रविवार को उनके शवों को नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान सिपाही विनोद और हवलदार अंशुल के तौर पर हुई है।
एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में रविवार को शाम रियासी जिले में गुलाबगढ़ तहसील के काकसी इलाके में एक नदी पार करने के दौरान 2 व्यक्ति डूब गए। उनकी पहचान बाहर दीन और मोहम्मद इरफान के तौर पर हुई है। उनके शवों का अभी पता लगाया जाना है। (भाषा)