Publish Date: Sat, 20 Oct 2018 (12:32 IST)
Updated Date: Sat, 20 Oct 2018 (12:36 IST)
जम्मू कश्मीर शहरी निकाय चुनाव के परिणाम शनिवार को आ जाएंगे। शनिवार सुबह से ही मतगणना जारी। इसके बाद आज ही शाम तक परिणाम के भी आ जाने की उम्मीद है। राज्य में इस बार चार चरणों में चुनाव संपन्न कराए गए थे। करीब 79 क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव कराए गए थे। इस दौरान लगभग 17 लाख मतदाताओं ने इसमें भाग लिया था।
कई जगहों से नतीजे की खबरें भी आ रही हैं। खारपोरा, करीपोरा, बाजार मोहल्ला, वहादतपोरा, खानपोरा और गेनी मोहल्ला के वार्ड चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई है। बदगाम के नरिसपोरा, हाउसिंग कॉलोनी ओमपोरा, डोबी मोहल्ला और मोहनपोरा वार्ड चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की खबर है।