Publish Date: Mon, 30 Mar 2015 (17:01 IST)
Updated Date: Mon, 30 Mar 2015 (17:14 IST)
जम्मू-कश्मीर एक बार फिर बाढ़ की चपेट में आ गया है। लगातार बारिश के कारण श्रीनगर में झेलम नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण सरकार ने घाटी में बाढ़ की स्थिति की घोषणा कर दी।
भारी बारिश के कारण अधिकतर इलाके जलमग्न हो गए हैं। स्कूल और कॉलेज की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कर्मियों और मशीनों को लगा दिया गया है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से तैयार शिविरों में भेजा जा रहा है।