Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, 3000 वाहन फंसे

हमें फॉलो करें भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, 3000 वाहन फंसे
, शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (17:54 IST)
फाइल फोटो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे 3000 वाहन फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 270 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर को देश के दूसरे इलाकों से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। जिले के डिगडोल इलाके में गुरुवार रात को हुए भूस्खलन से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया।

अधिकारियों के अनुसार राजमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर 3000 भारी वाहन और 300 हल्के वाहन फंसे हुए हैं। इलाके को साफ करने के लिए लोग और मशीनें तैनात कर दी गई हैं। पिछले सप्ताह बर्फबारी और भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से यह राजमार्ग 3 दिनों तक बंद था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिद्धिमा ने प्रो गोल्फ टूर में पांचवां खिताब जीतकर आर्डर ऑफ मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया