Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूस्खलन से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, एक हजार वाहन फंसे

Advertiesment
Jammu Srinagar National Highway
बनिहाल/जम्मू। भारी बारिश व भूस्खलन के बाद रामबन जिले में कई स्थानों पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को गुरुवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्ग पर अवरोध की वजह से करीब 1,000 वाहन वहां फंस गए। इनमें अमरनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों का काफिला भी शामिल है।
 
कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने वाले 270 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग को बड़े-बड़े पत्थरों के गिरने से रास्ता बाधित होने और रामबन जिले में 4 स्थानों पर भूस्खलन होने की वजह से बंद करना पड़ा। कैफेटेरिया मूर रामबन में बुधवार रात से पत्थर गिरने की वजह से राजमार्ग बंद है।
 
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर जाने वाले अमरनाथ तीर्थयात्रियों को फिलहाल चंद्रकूट और नाशरी में रोका गया है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग को आवाजाही के लिए बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

13 साल बाद इंसाफ! रिजर्वेशन टिकट में की थी ये गलती, उपभोक्ता आयोग ने रेलवे पर लगाया 50,000 का जुर्माना