Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माओवादियों ने 3 युवकों की गला रेतकर हत्या कर दी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jamui
जमुई , रविवार, 22 मई 2016 (11:24 IST)
जमुई। बिहार में उग्रवाद से सर्वाधिक प्रभावित जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने पुलिस मुखबिरी को लेकर शनिवार देर रात 3 युवकों की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि रात में करीब 2 बजे 20-25 हथियारबंद माओवादियों ने बोंगी पंचायत के गादी गांव में धावा बोला और घर में सो रहे टीपन मंडल (30), मुकेश राय (30) और योगेन्द्र तुरी (34) का अपहरण कर लिया। इसके बाद माओवादियों ने गांव से कुछ दूर ले जाकर इनकी गला रेतकर हत्या कर दी। 
 
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। 
 
पुलिस ने घटनास्थल से माओवादियों के छोड़े गए पर्चें भी बरामद किए जिसमें लिखा गया है कि पुलिस मुखबिरी करने वालों को यही सजा मिलेगी। पुलिस अज्ञात माओवादियों के खिलाफ संबंधित थाने में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गया में मतदान केंद्र से केन बम बरामद