Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जयललिता की तबियत ठीक है : अन्नाद्रमुक

Advertiesment
हमें फॉलो करें जयललिता की तबियत ठीक है : अन्नाद्रमुक
, रविवार, 6 नवंबर 2016 (21:46 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु की सत्तारुढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक ने रविवार को कहा कि अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री जयललिता की तबियत ठीक है। भाजपा नेता तरण विजय अपोलो अस्पताल गए जहां 68 वर्षीय जयललिता भर्ती हैं।
अन्नाद्रमुक प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने बताया, अम्मा (जयललिता) की तबियत ठीक है। भगवान ने उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दिया है और हमें इसकी खुशी है। इस बीच, विजय ने कहा कि जयललिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वे जल्द ही काम पर लौटेंगीं।
 
उन्होंने कहा, मैं विशेष तौर पर मुख्यमंत्री के लिए कैलाश पर्वत की मानसरोवर झील से पवित्र जल लेकर आया हूं। अम्मा के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। बहुत जल्द वे अस्पताल से बाहर आएंगी और काम करना शुरू करेंगीं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में प्रदूषण : सरकार ने की आपात कदमों की घोषणा