Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अन्नाद्रमुक ने जयललिता को बताया स्वस्थ

Advertiesment
हमें फॉलो करें अन्नाद्रमुक ने जयललिता को बताया स्वस्थ
, शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (17:24 IST)
चेन्नई। अन्नाद्रमुक ने अस्पताल में भर्ती पार्टी प्रमुख जयललिता को शनिवार को स्वस्थ बताया वहीं बताया जाता है कि ब्रिटेन से एक डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए पहुंचा।
वरिष्ठ अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री पी. वालारामती ने कहा कि अम्मा (जयललिता) को डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार आराम की जरूरत है और वे स्वस्थ होकर लौटेंगी तथा जयललिता अपना आधिकारिक कामकाज कर रही हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि जयललिता ने अस्पताल में रहने के दौरान इस महीने के निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी की।
 
वालारामती ने कहा कि कुछ ईर्ष्यालु लोग अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने के लिए गलत अभियान चला रहे हैं। इस बीच बताया जाता है कि ब्रिटेन के डॉक्टर रिचर्ड जॉन बील मुख्यमंत्री की जांच के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे।  जयललिता अपोलो अस्पताल में ही भर्ती हैं। उन्हें बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज ठाकरे ने सलमान पर साधा निशाना, फिल्मी हीरो नहीं, सैनिक खाते हैं गोलियां