Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें JDU leader
बाढ़ , रविवार, 8 जनवरी 2017 (12:50 IST)
बाढ़। बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के लाल कोठी के निकट रविवार को अपराधियों ने  सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता मुकेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर  दी। 
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सिंह जब सुबह मोटरसाइकल से बाढ़ शहर जा रहे थे तभी एक  मोटरसाइकल पर सवार 2 अपराधियों ने पीछा करते हुए लाल कोठी के निकट अंधाधुंध  गोलीबारी की। इस घटना में सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। अपराधियों की  गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ठंड में ताप रहे थे, कार में लगी आग (वीडियो)