Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जदयू एमएलसी का भगोड़ा बेटा रॉकी यादव गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें JDU MLC son
गया , मंगलवार, 10 मई 2016 (09:49 IST)
गया। बिहार में सत्तारूढ़ जदयू विधान पार्षद के बेटे रॉकी यादव को गया में रोड रोज के एक मामले में एक युवक की हत्या के आरोप में देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। रॉकी यादव पिछले दो दिन से फरार था।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया कि रॉकी यादव को बोध गया पुलिस थाना क्षेत्र से देर रात करीब तीन बजे गिरफ्तार किया गया। उसने अपना गुनाह कबूल लिया है। 
 
पुलिस ने दावा किया कि आदित्य सचदेव की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी आरोपी के पास से बरामद कर ली गई है।
 
गया जिले में पुलिस लाइन के निकट शनिवार रात को रॉकी यादव ने 10वीं कक्षा के छात्र आदित्य सचदेव की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी थी। रॉकी ने ऐसा आदित्य द्वारा उसकी एसयूवी को ओवरटेक करने पर किया था।
 
रॉकी के पिता और राजद के नेता बिंदी यादव के अलावा पार्षद के एक अंगरक्षक को भी गत रविवार को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले की कड़े शब्दों में निंदा की और इस बात पर जोर दिया कि कानून के लंबे हाथों से कोई बच नहीं सकता। विपक्षी भाजपा ने दावा किया कि राज्य में जंगल राज लौट आया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पनामा पेपर्स मामले में 2000 भारतीयों का खुलासा