Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल में जीप खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

Advertiesment
Himachal Pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में अंतराली के समीप रविवार रात एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सिरमौर जिले के शौदी गांव निवासी 12 लोग करीब 14 हजार फुट ऊंची चोटी पर स्थित चौरधार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नेरवा-गुमा मार्ग पर अंतराली के समीप जीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि चौपाल उपमंडल के नेरवा से बचाव दल मौके पर पहुंचा और मृतकों के शवों को बरामद किया। घायलों को शिमला स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम गांदी देवी (43), सुषमा (30), निशा (25), रिविजा (27), कैलाश (22), शिवानी (15) और गुलाबसिंह (42) हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी गिरावट