Publish Date: Wed, 12 Feb 2020 (14:50 IST)
Updated Date: Wed, 12 Feb 2020 (14:53 IST)
महेसाणा। गुजरात में महेसाणा जिले के खेरालू क्षेत्र में बुधवार को एक जीप के पेड़ से टकरा जाने के कारण 6 श्रमिकों की मौत हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए।
पुलिस निरीक्षक आरके पाठक ने बताया कि खेरालू-सिद्धपुर रोड पर तड़के नलिया से खेडब्रह्मा की ओर जा रही जीप अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में जीप पर सवार 6 श्रमिकों की मौत हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।