Publish Date: Sat, 16 Sep 2017 (15:45 IST)
Updated Date: Sat, 16 Sep 2017 (15:47 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र में औरंगाबाद-जालना मार्ग पर औरंगाबाद के कैंब्रिज चौक में शनिवार सुबह एक जीप की टक्कर से चार पदयात्रियों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह साढ़े छह बज छह लोग टहल रहे थे अचानक एक जीप तेज रफ्तार से आई और सभी छह लोगों को टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराय गया है।
मृतकों की शिनाख्त भाजीनाथ गवली (56), दगडूशेठ धावले (65), नारायण वाघमारे (65) और अनिल सोनवने (45) के के रूप में की गई है। (वार्ता)