Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड में कोयला खदान धंसी, कई लोगों के दबने की आशंका

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jharkhand
, गुरुवार, 29 दिसंबर 2016 (23:26 IST)
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में स्थित ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड के राजमहल परियोजना में ललमटिया के डीप माइन्स क्षेत्र भौणाय में गुरुवार रात कोयला खदान के धंसने से कई लोगों के दबने की आशंका है।                 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस घटना में घायल दो लोगों को फिलहाल महगामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खदान में 15-20 डंपरों के फंसे होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। 
                 
सूत्रों ने बताया कि रात होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कतें आ रही है। अनुमंडल अधिकारी समेत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेल दुर्घटना हुई तो जीएम तक नपेंगे : सुरेश प्रभु