Publish Date: Tue, 21 Jun 2016 (07:50 IST)
Updated Date: Tue, 21 Jun 2016 (07:52 IST)
दुमका। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक नक्सली से भरी हुई स्टेन गन छीनने वाले एक युवक की आज सराहना की।
दुमका पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि प्रेमचंद मंडल नाम के एक ग्रामीण ने जिले के अमरापारा में एक नक्सली से भरी हुई स्टेन गन छीन ली थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूक छीने जाने के बाद एक ठेकेदार को निशाने बनने की कोशिश नाकाम कर दी गई। कुमार ने बताया कि पुलिस ने रामगढ़ इलाके में झारखंड जगुआर के साथ नक्सल विरोधी एक अभियान शुरू किया है। (भाषा)