Publish Date: Mon, 13 Nov 2017 (17:11 IST)
Updated Date: Mon, 13 Nov 2017 (19:13 IST)
सिरसा। वर्ष-2017 का 'छत्रपति सम्मान' पत्रकार एवं लेखक उर्मिलेश को प्रदान किया जाएगा। स्थानीय पत्रकार एवं सजग सामाजिक कार्यकर्ता गुरजीतसिंह को भी इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
स्थानीय समाजसेवी संस्था 'संवाद' की पद्मानंद शास्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। स्थानीय पत्रकार एवं सजग सामाजिक कार्यकर्ता गुरजीतसिंह को भी इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इससे पूर्व इस सम्मान से पद्मश्री प्रो. गुरदयाल सिंह, वरिष्ठ नाटककार प्रो. अजमेरसिंह औलख, वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर, शहीद भगत सिंह के भानजे प्रो. जगमोहन सिंह, एनडीटीवी के रवीश कुमार, वरिष्ठ पैनलिस्ट अभय कुमार दुबे एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी को सम्मानित किया जा चुका है। (वार्ता)