Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राज बब्बर की बेटी जूही लड़ सकती है चुनाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Juhi Babbar
लखनऊ , शुक्रवार, 9 सितम्बर 2016 (14:19 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर आगरा से कांग्रस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक जूही को आगरा (दक्षिणी) से प्रत्याशी बनाया जा सकता है और पार्टी अगले महीने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा कर सकती है।
 
जूही भले ही सक्रिय राजनीति में न हों लेकिन अपने पिता के चुनाव प्रचार में वो हमेशा अहम भूमिका निभाती रही हैं। 
माना जाता है कि 2009 में अभिनेता सलमान खान को अपने पिता के संसदीय क्षेत्र फिरोजाबाद में प्रचार करने के लिए उन्होंने ही मनाया था। उस चुनाव में राज बब्बर ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कपिल शर्मा पर अवैध निर्माण का आरोप