Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कबीर बेदी ने किया हिलेरी क्लिंटन का समर्थन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kabir Bedi
, रविवार, 6 नवंबर 2016 (23:11 IST)
मुंबई। अभिनेता सलमान खान के बाद अभिनेता कबीर बेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के आगामी चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है और चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
70 साल के अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा कि अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति बनना एक मील का पत्थर होगा। उन्होंने ट्वीट किया, हिलेरी क्लिंटन को 2016 के अमेरिकी चुनाव में सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति बनना सच में मील का पत्थर होगा। 
 
उन्होंने लिखा कि मैं अमेरिकी चुनाव में उनके साथ हूं। आठ नवंबर को राष्ट्रपति पद का चुनाव होगा जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी की 69 साल की उम्मीदवार हिलेरी और उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुख्य मुकाबला है।
 
हॉलीवुड की कई हस्तियों ने हिलेरी का समर्थन किया है जिनमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, बेयोंसे नोल्स, किम कारदाशियां, कान्ए वेस्ट, केटी पैरी, अमेरिका फेरेरा शामिल हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली सरकार खरीदेगी वैक्यूम मशीनें