Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैराना में भाजपा को झटका, रालोद की तबस्सुम हसन जीतीं

हमें फॉलो करें कैराना में भाजपा को झटका, रालोद की तबस्सुम हसन जीतीं
लखनऊ , गुरुवार, 31 मई 2018 (14:48 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कैराना लोकसभा सीट पर रालोद की तबस्सुम हसन ने जीत ली जबकि नूरपुर सीट पर सपा ने भाजपा को मात दी।
उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार नईमु्ल हसन 6678 वोटों से जीते। सपा ने भाजपा से छीनी यह सीट।

रालोद के जयंत चौधरी ने कहा कि हम उन सभी दलों का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे, जिन्होंने हमारा समर्थन किया। अखिलेश जी, मायावती जी, राहुल जी, सोनिया जी, सीपीएम, आप और अन्य सभी का शुक्रिया। जिन्ना हारा, गन्ना जीता।

कैराना और नूरपुर सीटों के लिए सोमवार को हुए मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आई थीं। कैराना सीट पर बुधवार को 73 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था। दोनों सीटों के लिए हुए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुए।
 
भाजपा सांसद हुकुम सिंह के फरवरी में निधन के कारण कैराना सीट पर उपचुनाव हुए। अब सिंह की पुत्री मृगांका सिंह यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं। नूरपुर में भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान की सडक दुर्घटना में मौत के कारण उपचुनाव हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह है आईपीएल 2018 का सबसे महंगा कोच, सैलरी जानकर हैरान रह जाएगे