Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कामाख्या मंदिर के कपाट खुले

हमें फॉलो करें कामाख्या मंदिर के कपाट खुले
गुवाहाटी , रविवार, 26 जून 2016 (15:55 IST)
गुवाहाटी। असम में नीलाचल पर्वत पर स्थित विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर के कपाट पिछले चार दिनों से बंद रहने के बाद आज सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
 
असम के राज्यपाल पी बी आचार्य, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान एवं राम कृपाल यादव, राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. हेमंत विश्व सरमा सहित करीब पांच लाख की संख्या में श्रद्धालुओं ने तड़के कामाख्या देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
 
मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चार दिवसीय वार्षिक अम्बुबाची मेले का समापन हो गया। मेले में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मेले के शांतिपूर्ण 
 
आयोजन और श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के मंदिर पहुंचने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मधुमेह पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने की जरूरत: मोदी