Publish Date: Sun, 19 Mar 2017 (17:04 IST)
Updated Date: Sun, 19 Mar 2017 (17:07 IST)
चेन्नई। जाने-माने अभिनेता कमल हासन के बड़े भाई चन्द्र हासन का शनिवार रात लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।
चन्द्र हासन लंदन में अपनी बेटी अनु हासन के साथ रह रहे थे। चन्द्र हासन कमल की प्रोडक्शन यूनिट राजकमल इंटरनेशनल में कार्यकारी निर्माता थे।
साउथ इंडियन फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन ने चन्द्र हासन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। (वार्ता)