Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाभारत पर टिप्पणी को लेकर कमल हासन को समन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kamal Haasan
तिरुनेलवेली , शनिवार, 22 अप्रैल 2017 (10:49 IST)
तिरुनेलवेली। तमिलनाडु की एक अदालत ने महाभारत और हिंदू धर्म पर विवादित टिप्‍पणी करने के मामले में जाने-माने अभिनेता कमल हासन को अदालत में उपस्थित होने का समन जारी किया। उन्हें आगामी पांच मई को अदालत के समक्ष उपस्थित होना है।
 
वी ए सुंदरम ने एक याचिका दायर करके कमल हासन पर 'महाभारत' और हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं लिहाजा उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
 
गौरतलब है कि कमल ने 12 मार्च को एक तमिल टेलीविजन को दिए अपने साक्षात्कार में महाभारत पर टिप्पणी की थी। शो में जब महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि हमारे देश में एक ऐसे ग्रंथ की पूजा होती है जिसमें जुए में एक महिला को दांव पर लगाने की कहानी है। ऐसे में महिलाओं के खिलाफ हिंसा से हैरानी नहीं होनी चाहिए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धनुष को राहत, मिला माता-पिता बताने वालों से छुटकारा