Publish Date: Sat, 21 Jan 2017 (15:57 IST)
Updated Date: Sat, 21 Jan 2017 (15:59 IST)
फैजाबाद। कानपुर जनपद के पुखरांया में गत 20 नवंबर को हुए ट्रेन हादसे में आतंकवादी संगठन आईएसआई की संलिप्तता होने की पुष्टि हुई थी।
उसी के बाद से 26 जनवरी के मद्देनजर रेलवे अलर्ट जारी हुआ जिसके बाद रेलवे पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त सघन चेकिंग के अंतर्गत सभी रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, यात्रियों व उनके सामानों की चेकिंग की गई व सीसीटीवी फुटेज पर सतर्क निगाह रखी जा रही है। स्टेशनों के बाहर टैक्सियों, स्टैंडों व आम आदमी पर भी निगाह रखी जा रही है।
इंटरविव जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि हम लोग पूरी सतर्कता रखे हुए हैं। रेल पटरियों की बराबर चेकिंग की जा रही है।
About Writer
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। ....
और पढ़ें