Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक के BJP नेता रवि का दावा, बोले- मेरी जान को खतरा, सरकार को सुरक्षा देनी चाहिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें Karnataka BJP leader CT Ravi said my life is in danger

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बेंगलुरु , शनिवार, 21 दिसंबर 2024 (21:13 IST)
BJP leader CT Ravi case : कर्नाटक विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सीटी रवि ने शनिवार को दावा किया कि उनकी जान को खतरा है और सरकार को उन्हें सुरक्षा देनी चाहिए। रवि ने पुलिस द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार की न्यायिक जांच की भी मांग की। रवि को 2 दिन पहले बेलगावी स्थित सुवर्ण विधान सौध में आहूत विधानमंडल सत्र के दौरान विधान परिषद में मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में अदालत के निर्देश पर रिहा कर दिया गया था।
माथे पर पट्टी बांधे हुए रवि ने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और मंत्री लक्ष्मी ने उनके खिलाफ साजिश रची है। पूर्व मंत्री रवि ने कहा, मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया। शिवकुमार और लक्ष्मी हेब्बालकर ने मेरे खिलाफ साजिश रची है।
 
उन्होंने कहा, मेरी जान को खतरा है और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। अगर मुझे कुछ होता है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। भाजपा नेता ने दावा किया कि उन्होंने हमेशा हेब्बालकर को सम्मान के साथ संबोधित किया है और उनके खिलाफ झूठ फैलाया गया है।
रवि ने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार कर रात को अंधेरे में गन्ने के खेतों जैसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया। इससे उनका विश्वास पुख्ता हुआ कि उन्हें रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची जा रही है। रवि ने पुलिस द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार की न्यायिक जांच की भी मांग की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी ने की महाभारत और रामायण का अरबी में अनुवाद करने वाले कुवैत के 2 नागरिकों से मुलाकात