Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
, बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (09:22 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात यहां एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री और वन मंत्री कट्टी के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक, कट्टी डॉलर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास के स्नानगृह में गिर गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
 
1985 में अपने पिता विश्वनाथ कट्टी के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। 2008 में भाजपा में शामिल होने से पहले कट्टी जनता पार्टी, जनता दल, जदयू और जदएस के साथ थे। उन्होंने जे एच पटेल, बी एस येदियुरप्पा, डी वी सदानंद गौड़ा और जगदीश शेट्टार के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य किया था।
 
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार, जब कट्टी को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी नब्ज रूक गई थी। उन्होंने कट्टी के निधन को भाजपा और बेलगावी जिले के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लिज ट्रस के मंत्रिमंडल में सुएला ब्रेवरमैन को मिली जगह, मिली बड़ी जिम्मेदारी