Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल का पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता को जवाब, चर्चा में स्माइली...

Advertiesment
Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर दिग्गज कांग्रेस नेता का ट्वीट और इस पर आप नेता का जवाब दोनों ही इस चुनावी राज्य में चर्चा का विषय बन गए।
 
केजरीवाल गुरुवार से पंजाब के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य के किसानों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी नेतृत्व से मुलाकात के लिए दिल्ली में हैं।
 
इस संयोग पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने लिखा है, 'दिल्ली में पंजाब के सीएम, पंजाब में दिल्ली के सीएम, एक बार फिर! निश्चित तौर पर उनमें से किसी एक ने अपनी टाइमिंग सही की है।'
 
केजरीवाल ने दिग्गज कांग्रेस नेता के इस ट्वीट का जवाब एक क्यूट सी स्माइली देकर दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटे हुए हैं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी इसी सिलसिले में लगातार पंजाब के दौरे कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल, इंदौर फिर बन रहे कोरोना के हॉटस्पॉट!, मध्यप्रदेश में 3 दिन में कोरोना के 66 नए केस




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi