Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बीबीसी से साक्षात्कार में भड़के केजरीवाल, जानिए क्यों...

हमें फॉलो करें बीबीसी से साक्षात्कार में भड़के केजरीवाल, जानिए क्यों...
, शनिवार, 19 नवंबर 2016 (11:39 IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नोटबंदी के बाद से ही सरकार के खिलाफ काफी मुखर नजर अा रहे हैं। बीबीसी हिंदी से साक्षात्कार के दौरान 'नोटबंदी' से जुड़ेे एक सवाल पर भड़क गए। 
 
फेसबुक लाइव पर किए गए इस साक्षात्कार में केजरीवाल ने कहा कि वे नोटबंदी के प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले के खिलाफ हैं। इससे देश की जनता को तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं।
 
केजरीवाल ने कहा कि मुझे नरेंद्र मोदी और उनके फैसले से सख्त नफरत है। यह सरकार आम आदमी की जेब से करीब ग्यारह लाख करोड़ रुपए निकलवाकर, उन्हें बैंकों में जमा करवाना चाहती है। ताकि देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों का लोन माफ किया जा सके।


इस साक्षात्कार में केजरीवाल ने नोटबंदी को देश का अब तक का 'सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। सबूत के तौर पर केजरीवाल ने कुछ असत्यापित कागजात का हवाला दिया। साथ ही कहा कि मोदी सरकार के एक गलत फैसले के चलते देश के 55 निर्दोष लोगों की मौत हुई है।

जब साक्षात्कार ले रहे पत्रकार ने कहा कि इन 55 लोगों की मौत नोटबंदी के चलते हुई, बीबीसी इस तथ्य की पुष्टि नहीं करता है। केजरीवाल भड़क उठे।

वीडियो साभार : बीबीसी यूट्यूब

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोटबंदी के पांच बड़े कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे...