suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में 3 माकपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Advertiesment
Kerala
कन्नूर (केरल)। पुलिस ने न्यू माहे में हाल में हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के संबंध में माकपा के 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को शुक्रवार देर रात पुलिस ने कोझीकोड से पकड़ा और शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
 
 
केंद्रशासित माहे के पास स्थित एन्क्लेव में 7 मई को शामजी (40 साल) की हत्या 6 सदस्यों वाले एक गिरोह ने कर दी थी। यह घटना माकपा के एक स्थानीय नेता बाबू की हत्या के बाद हुई थी।
 
पुलिस ने बताया कि शामजी की हत्या के मामले में 8 लोग आरोपी हैं। उन्होंने बताया कि 5 अन्य फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पुडुचेरी पुलिस ने पिछले सप्ताह बाबू की हत्या के संबंध में 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। दोहरी हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल का मोदी पर बड़ा हमला, भ्रष्टाचार बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री