Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरल में बारिश का कहर, 357 मौतें, 20 हजार करोड़ की संपत्ति का नुकसान

Advertiesment
Kerala
तिरुवनंतपुरम। केरल में मूसलधार बारिश और बाढ़ के प्रकोप के बीच भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ राहत और बचाव के काम में जुटी हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए बचाव दल की कोशिश अब दूरदराज के इलाकों से लोगों को जल्द से जल्द निकालने की है।
 
 
कई जगह हो रही बारिश से राहत कार्यों में भी बाधा आ रही है। इस बीच चेंगानूर में भारी बारिश ने वहां बचाव अभियान को एक बार फिर बाधित हो गया। यहां 8 अगस्त से जारी भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ में मौतों का कुल आंकड़ा बढ़कर 357 हो गया है।
 
शनिवार को 33 और शव मिले। लैंडस्लाइड और बाढ़ से करीब 3 लाख से ज्यादा लोग लोग बेघर हो गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात के बाद अब कतर ने भी केरल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। केरल को बाढ़ राहत के लिए कतर 5 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपए) देगा।
 
केरल सरकार की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते राज्य की करीब 20 हजार करोड़ की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने केरल के 14 में से 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया था, हालांकि बाद में 8 जिलों से रेड अलर्ट हटा लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेगन मार्कल के पिता ने ब्रिटिश शाही परिवार पर लगाया बेटी से दूर करने का आरोप




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi