Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सात साल की लड़की का यौन शोषण कर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें killed and raped उपनगर मुलुंड
, सोमवार, 19 सितम्बर 2016 (09:40 IST)
मुंबई। शहर के उपनगर मुलुंड में शनिवार की रात को सात साल की एक लड़की की अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर यौन शोषण कर हत्या कर दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार की शाम बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई।
 
पुलिस के मुताबिक, इस लड़की के माता-पिता महज दो सप्ताह पहले ही मुलुंड पूर्व में आए थे। लड़की शनिवार की शाम पास की एक दुकान से कुछ खरीदने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसके मां-बाप ने उसकी तलाश शुरू की और रविवार रात एक ट्रक के नीचे उसे अचेत अवस्था में पाया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटेन ने आतंकवादी हमले की निंदा की