Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एटा में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Etah district
एटा , शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (12:19 IST)
उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली नगर के शिवसिंह पुर निवासी आदित्य वर्मा (25) की कल रात बदमाशों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
 
इसके अलावा निधौली कला क्षेत्र के खैरारा गांव में बदमाशों ने नीतेश (30) को उस समय गोली मार दी जब वह कल रात घर के बाहर सो रहा था। घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश कर रही है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैमा तूफान पहुंचा चीन में