Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसान आंदोलन : मंदसौर जाएंगे शिवराज, सिंधिया करेंगे अनशन...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kisan aandolan
भोपाल , बुधवार, 14 जून 2017 (09:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मंदसौर में किसान आंदोलन के हिंसक होने के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे, वहीं कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से भोपाल में सत्याग्रह पर बैठेंगे।
  
कांग्रेस के प्रवक्ता जे पी धनोपिया ने बताया कि पार्टी ने आज दोपहर एक बजे शुरू होने वाले 72 घंटे के इस सत्याग्रह के लिए दशहरा मैदान पर सभी तैयारियों को अंजाम दे दिया है। इसमें सिंधिया के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव भी शामिल होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि इसी जगह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी उपवास किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लंदन के ग्रेनफेल टॉवर में भीषण आग, कई लोग फंसे