Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Advertiesment
Kulgam
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट जानकारी मिलने के बाद रविवार को कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
 
तलाश के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके कारण मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अभी उनकी पहचान और इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वे किस समूह से संबंध रखते थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजनाथ के समक्ष नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उठाया 35A का मुद्दा