Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लालू प्रसाद यादव को फिर एम्स ले जाया गया

हमें फॉलो करें लालू प्रसाद यादव को फिर एम्स ले जाया गया
, बुधवार, 23 मार्च 2022 (15:36 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव को तड़के करीब तीन बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दिए जाने के बाद दोपहर में फिर अस्पताल लाया गया।
 
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यादव (73) को किडनी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंगलवार की शाम लगभग छह बजे विशेष विमान से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया था, जहां उन्हें रात नौ बजे भर्ती किया गया था। रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के मेडिकल बोर्ड की बैठक में मंगलवार को लालू प्रसाद यादव को दिल्ली भेजने पर फैसला किया गया था।
 
एक सूत्र ने कहा कि लालू को रातभर आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था। उन्हें तड़के करीब तीन बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लालू को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक बार फिर आपातकालीन विभाग में लाया गया।
 
चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिए गए राजद प्रमुख 73 वर्षीय लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने 21 फरवरी को पांच वर्ष की कैद तथा 60 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। जेल में बंद राजनेता, गुर्दे की समस्याओं सहित कई बीमारियों से पीड़ित हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हारकर भी जीते पुष्कर धामी, लगातार दूसरी बार उत्तराखंड का मुख्‍यमंत्री बन रचा इतिहास