Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंच टूटा, लालू प्रसाद यादव हुए चोटिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें मंच टूटा, लालू प्रसाद यादव हुए चोटिल
, शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (23:27 IST)
पटना। बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके में आयोजित यज्ञ समारोह में शामिल होने गए  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को मंच टूटने के कारण चोट लग गई। इससे वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। 
         
राजधानी में दीघा इलाके में आयोजित यज्ञ समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यादव शुक्रवारदेर शाम पहुंचे थे। यादव जब मंच पर थे तभी अत्यधिक भीड़ के कारण मंच टूट गया और उन्हें चोट लग गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिक भीड़ होने के कारण मंच टूट गया। 
        
इस बीच यादव ने बताया कि दीघा में कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने के कारण उन्हें चोट लगी है। बाद में यादव इलाज के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) पहुंचे, जहां वरिष्ठ चिकित्सकों ने उनकी जांच की। हालांकि पुलिस ने पहले राजद सुप्रीमो को चोट लगने की बात से इनकार किया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवसेना सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ की हो सकती है गिरफ्तारी