Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लालू 69 के हुए, राजद में जश्न का माहौल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lalu Yadav Birthday
पटना , शनिवार, 11 जून 2016 (14:54 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के शनिवार को 69वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी। 
 
यादव ने अपने 69वें जन्मदिन के मौके पर यहां के 10, सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर 69 पौंड का केक काटा। इस मौके पर उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बड़े पुत्र स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, छोटे पुत्र और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केक खिलाकर उन्हें बधाई दी। 
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यादव के आवास पर पहुंचे, जहां एक-दूसरे से गले में मिलने के बाद यादव ने मुख्यमंत्री को केक खिलाया। इसके बाद कुमार ने राजद अध्यक्ष के लंबी उम्र की कामना की तथा बधाई दी। 
 
उन्होंने कहा कि यादव अपने परिश्रम के बल पर ही आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। राजनीति के क्षेत्र में यादव शिखर पर पहुंचें, यही उनकी कामना है। 
 
यादव के आवास का मुख्य मार्ग शनिवार सुबह से ही आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बड़ी संख्या में राजद, जनता दल यूनाइटेड और कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का यादव को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। आने वाले सभी लोगों को राजद के कार्यकर्ता केक खिलाने में लगे हुए हैं। 
 
युवा राजद की ओर से पटना उच्च न्यायालय के निकट मजार पर चादरपोशी की गई और यादव की लंबी उम्र के लिए मन्नतें मांगी गईं। इसी तरह युवा राजद की एक दूसरी टीम ने पटना जंक्शन के निकट हनुमान मंदिर में लड्डू चढ़ाया और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। 
 
राजद के प्रदेश कार्यालय में युवा राजद की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय से राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 10, सर्कुलर रोड गए और यादव को जन्मदिन की बधाई दी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंसर्ट के बाद गायिका क्रिस्टिना ग्रिमी की गोली मारकर हत्या