Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेटे की धमकी के बाद लालू ने सुशील मोदी से किया यह वादा...

Advertiesment
Lalu Yadav
पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को भरोसा दिलाया है कि उनके बेटे की शादी में तेज प्रताप कोई हंगामा नहीं करेगा। लालू ने मोदी को बेफिक्र होकर बेटे की शादी करने के लिए कहा।
 
उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव ने सुशील मोदी के बेटे की शादी में तोड़फोड़ एवं हंगामा करने की धमकी देते हुए कहा था कि उन्होंने अपने बेटे उत्कर्ष की शादी में आने का निमंत्रण दिया है। अगर हम शादी में चले जाएंगे तो गड़बड़ कर देंगे। विवाह समारोह में ही सभा करेंगे। घर में घुसकर मारपीट करेंगे। 
 
उनके इस बयान के बाद बिहार में सियासी माहौल गर्मा गया था। जहां भाजपा नेताओं ने इसकी आलोचना की थी वहीं राजद नेता इसे लेकर ज्यादा नहीं बोले।    

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्यापम घोटाला : आधी रात तक चली सीबीआई अदालत, 30 की याचिका खारिज