Publish Date: Mon, 30 May 2016 (08:47 IST)
Updated Date: Mon, 30 May 2016 (09:47 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंहस्थ के लिए अपनी जमीन उपलब्ध करवाने वाले किसानों का रविवार को यहां सम्मान किया।
इस अवसर पर चौहान ने कहा कि सिंहस्थ के सफल आयोजन में किसानों की भूमिका सबसे अहम रही है। किसानों ने सिंहस्थ के लिए भूमि उपलब्ध करवाकर पुण्य का कार्य किया है। किसानों की यह पहल सम्मान योग्य है। उन्होंने किसानों से कहा कि भूमि जिस रूप में उनसे ली गई थी, उसी रूप में उन्हें लौटायी जाएगी।(वार्ता)