Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

हादसे के बाद फौजा सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

Advertiesment
हमें फॉलो करें fauja singh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , मंगलवार, 15 जुलाई 2025 (08:29 IST)
Fauja Singh death news : जाने-माने मैराथन धावक फौजा सिंह की सोमवार को पंजाब में जालंधर जिले के अपने पैतृक गांव में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 114 वर्ष के थे। सिंह टहल रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
 
जालंधर में आदमपुर थाने के एसएचओ हरदेवप्रीत सिंह ने बताया कि फौजा सिंह ब्यास गांव में टहलने निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि फौजा सिंह के सिर में चोटें आईं और शाम को उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया, जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।
 
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उन्हें फौजा सिंह की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मैं महान मैराथन धावक और दृढ़ता के प्रतीक सरदार फौजा सिंह जी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने 114 वर्ष की आयु में बेजोड़ उत्साह के साथ ‘नशा मुक्त, रंगला पंजाब’ मार्च में मेरे साथ भाग लिया था। उनकी विरासत पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरणा देती रहेगी। ओम शांति ओम।
फौजा सिंह की जीवनी ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ के लेखक खुशवंत सिंह ने धावक के परिवार के सदस्यों से बात की और उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरा टर्बन्ड टॉरनेडो अब नहीं रहा। मुझे परम श्रद्धेय फौजा सिंह के निधन की खबर देते हुए बहुत दुख हो रहा है। अज्ञात वाहन ने आज अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे उन्हें उस समय टक्कर मार दी जब वह अपने गांव में सड़क पार कर रहे थे। मेरे प्यारे फौजा, आपकी आत्मा को शांति मिले।'
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?