Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गोरेगांव में तेंदुए का हमला, बहादुर महिला ने छड़ी से किया मुकाबला, वीडियो वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें गोरेगांव में तेंदुए का हमला, बहादुर महिला ने छड़ी से किया मुकाबला, वीडियो वायरल
, गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (14:12 IST)
मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में बुधवार को एक तेंदुए के आने की खबर से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने महिला पर हमला किया। इस बहादुर महिला ने अपनी छड़ी से तेंदुए का सामना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 55 साल की महिला निर्मला रामबदन सिंह अपने घर से हाथ में छड़ी लेकर निकलती है। वह जब बरामदे में बैठने लगती है, तभी घात लगाए बैठा तेंदुआ उस पर हमला कर देता है।
 
इस दौरान महिला छड़ी से तेंदुए को भगाने का प्रयास करती है। मगर वह महिला को पंजा मारकर भाग जाता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखिलेश ने की मनीष गुप्ता के परिजनों से मुलाकात, जमकर बोला योगी सरकार पर हमला