Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाग बिल्ली तेंदुआ आया, अरे! यह तो तेंदुए के सामने तनकर खड़ी हो गई...

हमें फॉलो करें भाग बिल्ली तेंदुआ आया, अरे! यह तो तेंदुए के सामने तनकर खड़ी हो गई...
, सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (22:18 IST)
नासिक। चूहा भाग बिल्ली आई... यह तो सबने सुना है, लेकिन क्या यह भी सुना है कि बिल्ली भाग तेंदुआ आया। दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक जिले में बड़ा ही विचित्र दृश्य सामने आया, जब एक बिल्ली का सामना तेंदुए से हो गया। ये तेंदुआ बिल्ली को पकड़ने के चक्कर में कुए में गिर गया।
 
पश्चिम नासिक डिवीजन के उप वन संरक्षक पंकज गर्ग ने बताया कि यह तेंदुआ बिल्ली का पीछा करते समय कुए में गिर गया। हालांकि उसे बाद में बचा लिया गया और उसके ठिकाने पर छोड़ दिया गया। गर्ग ने बताया कि यह तेंदुआ बिल्ली का पीछा करते समय कुए में गिर गया था। बाद में निकलकर दोनों आमने-सामने आ गए थे।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा दृश्य बड़ा ही रोमांचक है। बिल्ली कुए के अंदर बनी मुंडेर पर दिखाई दे रही है, जबकि तेंदुआ छलांग लगाकर मुंडेर पर पहुंच जाता है और बिल्ली के सामने जाकर खड़ा हो जाता है। बिल्ली अचानक से खुद को पीछे की ओर खींचती है। हालांकि तेंदुआ उसे मारता नहीं है, वह सामने से तेंदुए के दूसरी तरफ चली जाती है। (फोटो : ट्‍विटर) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान को 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद, UN की घोषणा