Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ठाणे के शॉपिंग मॉल से लेकर होटल तक तेंदुए का आतंक, छह घंटे बाद इस तरह पकड़ा गया

हमें फॉलो करें ठाणे के शॉपिंग मॉल से लेकर होटल तक तेंदुए का आतंक, छह घंटे बाद इस तरह पकड़ा गया
ठाणे , बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (15:41 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले में बुधवार तड़के एक शॉपिंग मॉल में तेंदुए की खबर से इलाके में दहशत मच गई। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने एक होटल के बेसमेट से इसे पकड़ लिया।
 
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11.50 बजे पोखरण रोड स्थित होटल के बेसमेंट से तेंदुआ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले तेंदुए को कुछ लोगों ने सुबह करीब 5.30 बजे समता नगर स्थित कोरूम मॉल में देखा था जिन्होंने पुलिस और वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस और वन अधिकारी मॉल पहुंचे लेकिन दो से तीन घंटों तक परिसरों की तलाशी के बाद वे इस नतीजे पर पहुंचे कि तेंदुआ परिसर की चारदीवारी फांदकर चला गया होगा। उन्होंने बताया कि बाद में तेंदुए को एक आवास परिसर में देखा गया और फिर वह मॉल के नजदीक एक होटल के बेसमेंट में दिखा।
 
अधिकारी ने बताया कि वन अधिकारी आखिरकार तेंदुए को होटल के बेसमेंट में बेहोश करने में सफल हो गए और फिर उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि जांच के बाद तेंदुए को संजय गांधी राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में छोड़ दिया जाएगा। (भाषा) 
फाइल फोटो 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शारजाह के क्रिकेट कोच इरफान अंसारी पर 10 साल का प्रतिबंध