Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टिहरी में तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, 1 किमी दूर जंगल में मिला शव

हमें फॉलो करें टिहरी में तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, 1 किमी दूर जंगल में मिला शव
, सोमवार, 28 नवंबर 2022 (16:52 IST)
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले की घनसाली क्षेत्र के मयकोट गांव में एक आदमखोर तेंदुए ने एक किशोर पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम 6 के करीब हुई जब ​घर लौटते समय अरनव चंद (13) पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला किया और उसे घसीटकर जंगल में ले गया।
 
अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किल आई लेकिन वन विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयासों से अरनव का शव उसके घर से 1 किमी दूर जंगल में रात्रि 2 बजे झाड़ियों से बरामद किया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों व आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
 
मौके पर मौजूद वन रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मयकोट गांव की ओर आने वाले रास्ते में झाड़ियां हैं और संभवत: तेंदुए ने उन्हीं में छुपकर घात लगाकर हमला किया होगा। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकडने के लिए गांव में पिंजरा और गश्ती दल तैनात कर दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MCD ने दी जानकारी, दिल्ली में इस साल डेंगू के 3300 से अधिक मामले आए सामने, एक भी मौत नहीं