Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP में सेल्फी लेते वक्त टूटी लिफ्ट, सामने आया खौफनाक वीडियो...

Advertiesment
lift
मध्‍य प्रदेश के भिंड जिले से दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां शादी की सालगिरह कार्यक्रम के बाद एक ही परिवार के कई लोग लिफ्ट के जरिए ग्राउंड फ्लोर पर आ रहे थे। तभी सेल्‍फी लेने के दौरान लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई।

खबरों के अनुसार, भिंड शहर के होटल में एक परिवार शादी की सालगिरह मनाने आया था। खाना खाने के बाद एक दर्जन लोगों का यह परिवार होटल की लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर पर आ रहा था, तभी अचानक से लिफ्ट टूट गई।

हालांकि होटल प्रबंधन इस घटना से ही इनकार कर रहा है। लेकिन परिवार वालों ने इसका वीडियो जारी किया है। वीडियो में लिफ्ट टूटने की आवाज आ रही है।लिफ्ट के अंदर पूरा परिवार सेल्फी ले रहा था।

लेकिन घटना के बाद अब परिवार ने थाने में शिकायत करने का मन बना लिया है। परिवार का कहना है कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई है। साथ ही हमारे लोगों को चोट भी लगी है।
File photo

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NEET-PG result 2022 : नीट पीजी रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi