Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शेर और चील का आमना-सामना (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indore
इंदौर। एक दहाड़ से पूरे जंगल को दहला देने वाला शेर और आसमान की ऊंचाइयों पर उड़ने वाली चील का जब आमना-सामना हो तो परिणाम का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।
ऐसा ही एक वाकया पेश आया इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में। अचानक एक चील शेर के सामने आ गई। शेर ने पहले तो उसके साथ खेलना शुरू कर दिया, लेकिन इसी बीच चील ने अपनी चोंच से शेर पर प्रहार करने की नाकाम कोशिश भी की। बस, शेर को उत्तेजित करने के लिए इतना काफी था और कुछ ही समय में चील का काम तमाम हो गया। 
 
इतना ही नहीं जब चील शेर के चंगुल में फंसी हुई थी, तो आसमान में कई चीलों ने मंडराना शुरू कर दिया था। कभी-कभी वे आवाजें भी निकाल रही थीं, लेकिन जंगल के राजा के कोप से चील नहीं बच सकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi