Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कार पर खूंखार शेरों का हमला, फिर क्या हुआ... (देखें वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें कार पर खूंखार शेरों का हमला, फिर क्या हुआ... (देखें वीडियो)
बेंगलुरु। कर्नाटक के बानेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क में कार में सवार कुछ लोगों की जान उस समय हलक में आ गई, जब दो खूंखार शेरों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सफारी कार को किस तरह दो शेर रोक लेते हैं। एक शेर कार के आगे आ जाता है, जबकि दूसरा पीछे। पीछे वाला शेर अचानक कार पर हमला करने की कोशिश करता है, मगर सौभाग्य से कार का पिछला कांच टूट नहीं पाता।
 
इसके बाद कार धीरे-धीरे आगे बढ़ती है तो दूसरा शेर भी कुछ दूर तक कार के साथ भी चलता है। खबरों के मुताबिक कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। यह घटना 28 या 29 जनवरी की बताई जा रही है। वीडियो कार के पीछे आ रही सफारी बस के ड्राइवर ने बनाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चमत्कार! कानपुर में मलबे से जिंदा निकली मासूम