Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू में एलओसी के नजदीक पाक नागरिक गिरफ्तार

हमें फॉलो करें जम्मू में एलओसी के नजदीक पाक नागरिक गिरफ्तार
जम्मू , मंगलवार, 19 जुलाई 2016 (15:08 IST)
जम्मू। बीएसएफ ने जम्मू जिले में भारत-पाक सीमा के नजदीक से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
 
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय पाकिस्तानी व्यक्ति आज सुबह अरनिया अग्रिम क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के इस पार आ गया था जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि युवक की पहचान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जफरवाल निवासी वारिस के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अरुणाचल पर संसद में संग्राम, क्या बोले राजनाथ...