Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रेन में किकी करने वाले 3 लड़कों को मिली स्टेशन साफ करने की सजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Local Train
, शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (21:47 IST)
मुंबई। मुंबई के 3 लड़कों को ट्रेन में किकी करने की सजा के रूप में 3 दिन तक स्टेशन की साफ-सफाई में हाथ बंटाना होगा। यह खतरनाक किकी चैलेंज खेल अब कार से ट्रेन तक पहुंच गया है। इस दौरान उन्हें जिससे भी बात-मुलाकात हो, उसे बताना होगा कि किकी चैलेंज काफी खतरनाक होता है।
 
 
ये अनोखी सजा मुंबई के ही एक रेलवे कोर्ट ने सुनाई है। तीन लड़कों निशांत शाह, ध्रुव शाह और श्याम शर्मा ने कुछ दिन पहले विरार की लोकल ट्रेन में किकी चैलेंज किया था। ये यहीं के निवासी थे। इन्होंने चलती ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर डांस किया और ट्रेन के रफ्तार पकड़ने पर वापस चढ़ गए। 2 लड़के किकी चैलेंज ले रहे थे और तीसरा वीडियो बना रहा था।
 
लड़कों ने ये वीडियो फुंचू इंटरटेनमेंट नाम से एक यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड भी कर दिया। इसे 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। इनमें मुंबई पुलिस भी थी। पुलिस ने वीडियो और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों को कोर्ट के सामने पेश किया और कोर्ट ने उनको समझाइश के साथ स्टेशन साफ करने की सजा दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा टीम इंडिया की साइन वाला बल्ला